BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! जमानत दिलाने का झांसा देकर 6 लाख की ठगी.. पटवारी पर केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जेल में बंद परिजनों को जमानत दिलाने का झांसा देकर 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी एक पटवारी बताया जा रहा है। पीड़िता शशि बंदे ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि उनके पिता और दो भाइयों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई है। शशि ने बताया कि उनके रिश्तेदार पारस बेहरा और रजनी बेहरा ने उन्हें बिलासपुर निवासी कुलदीप पाण्डेय से मिलवाया, जिसने हाईकोर्ट से जमानत दिलाने का दावा किया। कुलदीप पाण्डेय जो पेशे से पटवारी है और बिल्हा हल्के में पदस्थ है, उसने खुद को एलएलबी ग्रेजुएट बताते हुए हाईकोर्ट के जजों से संपर्क होने की बात कही। उसने परिजनों की जमानत कराने के लिए 6 लाख रुपये की मांग की। पीड़िता के अनुसार उन्होंने सितंबर 2019 में 1.5 लाख रुपये एडवांस और बाद में 49,500 रुपये उसके खाते में जमा किए। फिर 2.5 लाख रुपये नकद दिए। जनवरी 2020 में, कुलदीप ने जमानत की प्रक्रिया पूरी होने का झांसा देकर 1.5 लाख रुपये और लिए। कुलदीप ने फर्जी जमानत दस्तावेज भी दिए। जब जमानत नहीं हुई, तो शशि ने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा और बाद में पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि उसने आरक्षक पति की मृत्यु के बाद मिले मुआवजे की रकम से ये पैसे दिए थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कुलदीप पाण्डेय के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!