BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ड्राई डे पर शराब बेचने वाले पर कोटा पुलिस का शिकंजा; 57 नग देशी-अंग्रेजी शराब जब्त..आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) स्वतंत्रता दिवस के ड्राई डे पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ कोटा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने डाक बंगला कोटा में दबिश देकर भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 57 नग शराब की बोतलें तथा शराब बिक्री की रकम 2,150 रुपए बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डाक बंगला कोटा निवासी चंद्रमोहन साहू (26) ड्राई डे के दौरान अपने कब्जे में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने अधिकारियों के मार्गदर्शन में मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 21 नग गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब, 17 नग शोले देशी मसाला शराब, 15 नग शेरा देशी प्लेन शराब और 4 नग रोमियो देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब की कुल मात्रा 10.260 लीटर तथा कीमत 5,740 रुपए बताई है। इसके अलावा बिक्री से प्राप्त 2,150 रुपए नकद भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 666/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक! ड्राई डे पर शराब बेचने वाले पर कोटा पुलिस का शिकंजा; 57 नग देशी-अंग्रेजी शराब जब्त..आरोपी गिरफ्तार! तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे, सेजेस पंधी में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस; प्रभात फेरी से... R15 में छिपाकर ले जा रहा था महुआ की ‘खेप’; मस्तूरी पुलिस ने मारी दबिश..शराब-बाइक समेत 1.86 लाख का मा... एनटीपीसी सीपत में शान से लहराया तिरंगा, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण..80वें स्वतंत्रता दि... बिलासपुर एसईसीएल में शान से लहराया तिरंगा, ऊर्जा सुरक्षा से विकसित भारत तक का संकल्प..80वें स्वतंत्र... बिलासपुर के गंधर्व समाज भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा चिंगराजपारा..80वें स्... बिलासपुर के एसएस पब्लिक स्कूल में छात्र से मारपीट के आरोप पर हंगामा, स्कूल बसों की फिटनेस-इंश्योरेंस... सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा!