BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर के गंधर्व समाज भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा चिंगराजपारा..80वें स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा राष्ट्रगान, वीर शहीदों को किया नमन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीबीआई मजिस्ट्रेट प्रभाकर ग्वाल उपस्थित रहे। गंधर्व समाज की अध्यक्ष कौशिल्या गंधर्व तथा समाज के सचिव एवं भाजपा नेता राजकुमार गंधर्व विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों और आसपास के मोहल्लेवासियों ने भी समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। मुख्य अतिथि प्रभाकर ग्वाल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का पर्व उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। गंधर्व समाज की अध्यक्ष कौशिल्या गंधर्व ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर देते हुए युवाओं से शिक्षा, सामाजिक सेवा और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। समाज के सचिव राजकुमार गंधर्व ने कहा कि देश की स्वतंत्रता और उसकी गरिमा को बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक उत्थान और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की। समारोह के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रामकुमार गंधर्व, राम शरण गंगे, कृष्ण कुमार चौहान, पंकज गंधर्व, विजय सागर, दुर्गा गंधर्व सहित गंधर्व समाज के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और आसपास के नागरिक मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान और मिठाई वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
R15 में छिपाकर ले जा रहा था महुआ की ‘खेप’; मस्तूरी पुलिस ने मारी दबिश..शराब-बाइक समेत 1.86 लाख का मा... एनटीपीसी सीपत में शान से लहराया तिरंगा, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण..80वें स्वतंत्रता दि... बिलासपुर एसईसीएल में शान से लहराया तिरंगा, ऊर्जा सुरक्षा से विकसित भारत तक का संकल्प..80वें स्वतंत्र... बिलासपुर के गंधर्व समाज भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा चिंगराजपारा..80वें स्... बिलासपुर के एसएस पब्लिक स्कूल में छात्र से मारपीट के आरोप पर हंगामा, स्कूल बसों की फिटनेस-इंश्योरेंस... सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा!