BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

एनटीपीसी सीपत में शान से लहराया तिरंगा, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण..80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर, परियोजना प्रमुख ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान और 50 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिली ‘उत्कर्ष छात्रवृत्ति’

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। नगर परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन के बाद परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सामूहिक राष्ट्रगान के बाद उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), डीजीआर और बाल भारती पब्लिक स्कूल की परेड का निरीक्षण किया। समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल ने एनटीपीसी की पांच दशकों की विकास यात्रा और देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में कंपनी की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी वर्ष 1975 से राष्ट्र के विकास में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है। देशभर में लगभग 116 स्टेशनों के माध्यम से 91 हजार मेगावाट से अधिक की क्षमता के साथ एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन कंपनी के रूप में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्थापित विद्युत संयंत्रों में सर्वाधिक क्षमता वाला एनटीपीसी सीपत विद्युत उत्पादन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में एनटीपीसी सीपत ने करीब 21,500 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया, जो परियोजना की उत्पादन क्षमता और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आकर्षक संगम देखने को मिला। बाल भारती पब्लिक स्कूल, बाल भवन, टाइनी ब्लॉसम प्ले स्कूल और दिशा केंद्र के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे समारोह को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को महाप्रबंधक योग्यता प्रमाण पत्र, पावर एक्सेल अवार्ड, एम्प्लॉई ऑफ द ईयर, मानवीयता पुरस्कार, बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड और हेल्थ चैंपियन अवार्ड सहित विभिन्न सम्मानों से नवाजा गया। मेधा प्रतियोगिता में जूनियर श्रेणी में नेशनल चैंपियनशिप और सीनियर श्रेणी में क्षेत्रीय स्तर पर प्रतिभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सीआईएसएफ एवं आईसीएच के कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

50 मेधावी विद्यार्थियों को ‘उत्कर्ष छात्रवृत्ति’, शिक्षा को मिला प्रोत्साहन…….

एनटीपीसी सीपत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर को सामाजिक सरोकार से भी जोड़ा। नैगम सामाजिक दायित्व के तहत परियोजना प्रभावित गांवों के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत 50 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उत्कर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसमें स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यम विद्यालय पंधी एवं सीपत, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सीपत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजी, गतौरा एवं दर्राभाटा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीपत तथा शासकीय हाईस्कूल रांक एवं कौड़िया के विद्यार्थी शामिल रहे। मुख्य समारोह से पूर्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) सुरोजीत सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने माल्यार्पण किया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया। स्वतंत्रता दिवस पर एनटीपीसी सीपत के प्रशासनिक भवन ऊर्जा भवन के सामने 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का लोकार्पण समारोह का विशेष आकर्षण रहा। आसमान में शान से लहराते विशाल तिरंगे ने परिसर के देशभक्तिपूर्ण वातावरण को और भव्य बना दिया। महाप्रबंधक सुरोजीत सिन्हा ने सर्विस बिल्डिंग स्टेज-1 में भी ध्वजारोहण किया और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं संगवारी महिला समिति द्वारा संचालित बाल भवन और टाइनी ब्लॉसम प्ले स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। समिति की अध्यक्षा शिखा मंडल ने वरिष्ठ सदस्याओं की उपस्थिति में बाल भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में संगवारी महिला समिति की वरिष्ठ सदस्याओं के साथ सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट कपिल सुधाकर कामडी, बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शलभ निगम, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, सीआईएसएफ के जवान और बड़ी संख्या में उज्ज्वल नगरवासी मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
R15 में छिपाकर ले जा रहा था महुआ की ‘खेप’; मस्तूरी पुलिस ने मारी दबिश..शराब-बाइक समेत 1.86 लाख का मा... एनटीपीसी सीपत में शान से लहराया तिरंगा, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण..80वें स्वतंत्रता दि... बिलासपुर एसईसीएल में शान से लहराया तिरंगा, ऊर्जा सुरक्षा से विकसित भारत तक का संकल्प..80वें स्वतंत्र... बिलासपुर के गंधर्व समाज भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा चिंगराजपारा..80वें स्... बिलासपुर के एसएस पब्लिक स्कूल में छात्र से मारपीट के आरोप पर हंगामा, स्कूल बसों की फिटनेस-इंश्योरेंस... सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा!