खेल एकता की भावना के साथ संगठित होने का सशक्त माध्यम: लहरिया


मस्तूरी:- (प्रांशु क्षत्रिय) विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसोड़ी में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का विगत दिवस फाइनल मुकाबले के आयोजन में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव (अ.जा.) अरविन्द दिलीप लहरिया एवं जनपद पंचायत मस्तूरी सभापति ओम प्रकाश पैकरा उपास्थित रहे। फाइनल मैच के बाद विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया गया। इस बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अरविंद लहरिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है, जो ना सिर्फ प्रतिभा को मंच प्रदान करता है बल्कि यह एकता की भावना के साथ सामूहिक मेल जोल और संगठित होने का सशक्त माध्यम है। इस दौरान सरपंच सरोज कुमार चौहान, उप सरपंच सुभाष वर्मा, रोजगार सहायक नीरसिह यादव, सार्थक तिवारी, पुष्पेंद्र राय, भावेश कुर्रे सहित जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
