ChhattisgarhRaftaar News Cg
निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी…
रायपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) नवा रायपुर स्थित निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। सुनसान इलाके में शव मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


















YOUTUBE RAFTAAR NEWS
