BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; हनुमान जयंती शोभायात्रा में युवक पर चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र में हनुमान जयंती के अवसर पर निकली शोभायात्रा के दौरान तोरवा थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को शहर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली जा रही थीं। इसी दौरान चांटीडीह सरकंडा निवासी सन्नी श्रीवास अपने साथी सूरज साहू के साथ पेंडलवार अस्पताल के पास खड़े होकर रैली देख रहे थे। तभी दयालबंद निवासी प्रियांशु बोले अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और साइड हटने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आरोपियों ने गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मुख्य आरोपी प्रियांशु बोले ने अपने पास रखे चाकू से सूरज साहू के पेट में वार कर दिया। घायल सूरज साहू को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद तोरवा थाना में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296, 351(3), 3(5) एवं 109(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस कर 5 अप्रैल 2026 को कोतवाली क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रियांशु बोले (25), ओम बोले (23) और राघवेंद्र राव उर्फ सुरेश (26) शामिल हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!