BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से आया संदेश..ऑफिसियल मेल पर मिली चेतावनी, बम स्क्वायड और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क!

बिलासपुर: (भारतेन्दु कौशिक) छत्तीसगढ़ की न्यायिक राजधानी बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के माध्यम से हाईकोर्ट की आधिकारिक मेल आईडी पर भेजी गई बताई जा रही है। सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमकी भरा ईमेल मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ गया। एहतियातन बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वायड) और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। पूरे न्यायालय परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर में प्रवेश और निकास बिंदुओं पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और एहतियाती तौर पर सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है। हालांकि अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। पूरे मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...