BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी में दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार ट्रक ने ली महिला और दूधमुंहे बच्चे की जान..पति घायल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला और उसके दूधमुंहे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8:40 बजे दंपति अपने छोटे बच्चे के साथ बाइक से अपने गृह ग्राम कुँवा बोड़सरा जा रहे थे। इसी दौरान स्टेट बैंक के पास तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक CG 08 WB 1435) ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार महिला शिवरात्रि यादव (27 वर्ष) पति अशोक यादव, तथा उसके दूधमुंहे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति को भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था और बाइक को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। नियमों के सख्त होने के बावजूद हादसों में कमी नहीं आ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...