Raftaar News Cg

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आज, वैदिक महाविद्यालय सीपत में अटल विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे शामिल

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) वैदिक महाविद्यालय सीपत में आज प्रथम सत्र में सुबह 11: 30 बजे से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.अरुण दीवाकर नाथ बाजपेयी, विशिष्ट अतिथि शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.संतोष बाजपेयी, प्रो.जीवनलाल गोरे, प्रो.के वेणु अचारी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के चेयरमेन द्वारिकेश पांडेय करेंगे। वही दोपहर 3: 00 बजे समापन पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता दिलेन्द्र कौशिल, सीपत जनपद सदस्य श्रीमती मेघा सुनील भोई, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह ककश्यप, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज खरे की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा। वार्षिकोत्सव में महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी जाएगी एवं वार्षिक खेलकूद स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत होंगे। यह जानकारी महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक हिमांशु गुप्ता ने दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...