Raftaar News Cg

कॉप आफ द मंथ से 8 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित….! अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों पर की जाएगी सख्त कार्यवाही…..?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने के लिए कॉप ऑफ द मंथ पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

इन पुलिसकर्मियों को इस कार्य के लिए किया गया सम्मानित-

अपराध प्रकरणों को बेहतर निकाल व निजात अभियान में उल्लेखनीय कार्यवाही हेतु सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, यातायात सेल में उत्कृष्ट कार्य हेतु एएसआई उमाशंकर पांडेय, जुनापारा में पेट्रोल पंप पर फायरिंग व लूटपाट की कोशिश के आरोपी के त्वरित खोज हेतु प्रभारी एएसआई मनोज शर्मा, ऑफिस कार्य में बेहतर कार्य हेतु एसआई गौरीशंकर बघेल, मस्तूरी मर्डर के निकाल हेतु कोतवाली थाने के आरक्षक गोकुल जांगड़े, परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना में काउंसलिंग करवा परिवारों को मिलाने में मदद हेतु महिला आरक्षक प्रीतिदास महंत, सरकंडा में वृद्ध से उठाईगिरी में ट्रेन से आरोपी पकड़ने में मदद हेतु आरक्षक सोनू पाल और सकरी के बड़ी चोरी में आरोपी को पकड़ने में सूझ-बूझ हेतु एसीसीयू के आरक्षक सत्य कुमार पाटले को कॉप ऑफ मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है।

नगद ईनाम गुड सर्विस एंट्री एवं प्रशंसा पत्र के साथ हुए सम्मानित-

चुने गए कर्मचारियों को नगद ईनाम, गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित किया गया। उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना एवं चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हमेशा होंगे सम्मानित-

एसपी द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार, जिम्मेदारी एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा, वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाएगा। माह फरवरी में पुलिस अधीक्षक ने दो अनुशासनहीन कर्मचारियों को निलंबित और एक अन्य को किया लाईन अटैच किया था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...