BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा थाना क्षेत्र में गौवंश के अवैध वध एवं गोमांस बिक्री के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 35.40 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस, वध में प्रयुक्त हथियार तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में गौवंश के अवैध वध एवं मांस परिवहन तथा विक्रय के मामलों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में कोटा पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस को 1 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दर्रीकापा निवासी राहुल अनंत और राकेश अनंत अपने घर में अवैध रूप से गौवंश का वध कर उसका मांस संग्रहित कर बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राकेश अनंत (36 वर्ष) एवं राहुल अनंत (23 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम दर्रीकापा, थाना कोटा, को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 35.40 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस एवं हड्डियां, वध में प्रयुक्त दो खुरपा, दो टंगिया तथा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BK 9940 जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299(3) एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं तथा छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धाराओं 5 और 10 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....