ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस चल रही डिस्ट्रीब्यूटर यूनिट सील!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को शहर में सघन जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान बिना लाइसेंस संचालित एक डिस्ट्रीब्यूटर यूनिट को सील कर दिया गया, जबकि दो पानी फैक्ट्रियों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने दादर क्षेत्र स्थित सुनीता बेवरेजेस और रजगामार रोड स्थित ममता इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया। जांच में दोनों फैक्ट्रियों के लाइसेंस वैध पाए गए, लेकिन एहतियात के तौर पर तैयार पेयजल के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजे गए हैं।

जूस के नमूने भी जांच के दायरे में…

निरीक्षण के दौरान टीम ने स्लाइस फ्रूट जूस और ट्रॉपिकाना अमरूद जूस के भी सैंपल लिए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग मानकों के अनुरूप होने की पुष्टि हो सकेगी।

बिना लाइसेंस यूनिट पर कार्रवाई….

शहर के डिगापुर वार्ड नंबर 36 स्थित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर यूनिट में जांच के दौरान वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। नियमों का उल्लंघन मिलने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से यूनिट को सील कर दिया। साथ ही, वहां से पेप्सी और अन्य फ्रूट जूस के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं।

आगे होगी वैधानिक कार्रवाई…

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत ने बताया कि विभाग द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित इकाइयों पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...