BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के 24 घंटे के भीतर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंध के दौरान हुए विवाद में महिला ने अपने प्रेमी का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 29 जुलाई को ग्राम कौड़िया निवासी 28 वर्षीय चंद्रप्रकाश पटेल का शव उसके घर की कोला-बाड़ी में संदिग्ध अवस्था में मिला था। सूचना पर सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी किया। जांच के दौरान पता चला कि मृतक के ग्राम दर्राभाठा निवासी उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास (30 वर्ष) से पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध थे। घटना वाले दिन महिला मृतक के घर पहुंची थी, जहां दोनों के बीच विवाद हो गया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि शराब के नशे में मृतक उसके साथ गाली-गलौज कर रहा था। विवाद बढ़ने पर मृतक ने उसका गला दबाने की कोशिश की, जिसके बाद बचाव में उसने भी मृतक का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद महिला शव को कोला-बाड़ी में छोड़कर मौके से फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....