BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोयला चोरी और मिलावट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, अफरातफरी मचाने वाला आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोयला चोरी और मिलावट के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार आरोपी को कोनी क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार सिंह (36 वर्ष), पिता रामसिंह, निवासी समृद्धि विहार, कोनी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना सकरी में अपराध क्रमांक 552/2026 के तहत धारा 116(3), 117(4) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज है।

दीपका कोल माइंस से आए कोयले में मिली गड़बड़ी

मामले की शुरुआत 10 जून 2026 को हुई, जब प्रार्थी आर.के. पाण्डेय (45 वर्ष), निवासी न्यू लोको कॉलोनी, मरहीमाता मंदिर, बिलासपुर ने थाना सकरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड, लोखंडी के लिए दीपका कोल माइंस से एफ/जी ग्रेड का कोयला मंगाया गया था। 10 जून की सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच तीन ट्रेलर क्रमांक CG 10 BQ 8285, CG 12 BL 6247 और CG 12 BL 6251 कोयला लेकर प्लांट पहुंचे। लेकिन प्रयोगशाला जांच में पाया गया कि ट्रकों में लाया गया कोयला निर्धारित एफ/जी ग्रेड का नहीं था।

पूछताछ में खुला चोरी और मिलावट का खेल

पुलिस जांच में ट्रेलर चालकों ने खुलासा किया कि एफ ग्रेड के कोयले की चोरी कर उसमें मिलावट की गई थी। आरोप है कि यह पूरा खेल बालाजी कोल ट्रेडिंग एंड कंस्ट्रक्शन के संचालक और प्लांट के सुपरवाइजर की मिलीभगत से रचा गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और इस प्रकरण में पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है।

पहले गिरफ्तार हो चुके हैं छह आरोपी

इस मामले में पुलिस द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं। आशिक हुसैन अंसारी (23 वर्ष), निवासी सेमराहत, जिला गढ़वा (झारखंड), फैजान रजा अंसारी (23 वर्ष), निवासी सेमराहत, जिला गढ़वा (झारखंड), फुजैल अंसारी (28 वर्ष), निवासी मडवनिया, जिला गढ़वा (झारखंड), गौरव राजपूत (28 वर्ष), निवासी रतनपुर, जिला बिलासपुर, सीबू खान (29 वर्ष), निवासी खंडोबा मंदिर के पास, रतनपुर, दिलीप कुमार यादव (36 वर्ष), निवासी सेक्टर-6, भिलाई, जिला दुर्ग। इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा जा चुका है।

फरार आरोपी को कोनी से दबोचा

घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी अजय कुमार सिंह की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस को उसके कोनी क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जिसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सकरी पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और कोयला चोरी तथा मिलावट के इस संगठित नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!