BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कोटा; पुरानी रंजिश में किसान की बेरहमी से हत्या, दो युवकों ने डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला..गांव में टहलने निकले 42 वर्षीय किसान को घेरकर पीटा, मौके पर मौत, पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक किसान की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुधवार शाम गांव में टहलने निकले किसान का आरोपियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों युवकों ने किसान पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से किसान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम खुरदुर निवासी सिदेशी उर्फ बोधन बघेल (42) के रूप में हुई है। वह खेती-किसानी का काम करता था। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम सिदेशी उर्फ बोधन बघेल गांव में टहलने निकला था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अंकुश रजक निवासी खुरदुर और निखिल यादव निवासी कलारतराई से हो गई। पुरानी बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर डंडों से सिदेशी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर और शरीर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने के बाद किसान मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन उसे बचाने पहुंचते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस…..

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में कोटा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले मुख्य आरोपी अंकुश रजक को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे आरोपी निखिल यादव के फरार होने की जानकारी मिलने के बाद उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना की गई।

देर रात दूसरे आरोपी को भी दबोचा…..

पुलिस टीम ने लगातार तलाश करते हुए फरार आरोपी निखिल यादव को भी दूसरे गांव से पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने देर रात तक पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....