ChhattisgarhRaftaar News Cg

देर रात थार वाहन में तोड़फोड़ करने वाले विधि से संघर्षरत बालक की पहचान; जांच के बाद पुलिस ने की वैधानिक कार्रवाई!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) अकलतरा पुलिस ने देर रात थार वाहन में तोड़फोड़ की घटना का खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक की पहचान कर ली है। पुलिस ने मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू ने मंगलवार सुबह थाना अकलतरा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनकी थार वाहन क्रमांक CG 10 CD 3506 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। वाहन उनके घर के आसपास खड़ी थी। बताया गया कि रात करीब दो बजे वाहन के पास से आवाज आने पर घर के सदस्य बाहर निकले, लेकिन उस समय कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। सुबह वाहन का निरीक्षण करने पर उसके दरवाजे तथा सामने का कांच टूटा हुआ पाया गया। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 355/2026 दर्ज किया। मामले में धारा 303(2) एवं 62 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक को चिन्हित कर पूछताछ की। पूछताछ में बालक ने देर रात वाहन के साथ छेड़छाड़ करने और उसके सामने के कांच को क्षतिग्रस्त करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना से जुड़े अन्य आवश्यक तथ्यों का संकलन किया जा रहा है तथा किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की  कार्रवाई से घटना का शीघ्र खुलासा होने पर स्थानीय लोगों ने राहत व्यक्त की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...