BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत; 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन साहू!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रस्तावित 4-लेन रिंग रोड परियोजना को जल्द मंजूरी देने और निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया। करीब 827.20 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस रिंग रोड को बिलासपुर के लिए महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजना माना जा रहा है। प्रस्तावित सड़क NH-130, NH-130A और NH-49 को आपस में जोड़ेगी। इससे भारी मालवाहक वाहनों को शहर के भीतर आने की जरूरत कम होगी और मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव घटने की उम्मीद है।

शहर के बाहर से गुजरेंगे भारी वाहन…….

सांसद तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि रिंग रोड बनने से बिलासपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी। औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ यात्रा समय में भी कमी आएगी। इसके अलावा परियोजना से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों और अधोसंरचना विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

DPR और ट्रैफिक सर्वे की प्रक्रिया जारी……..

मुलाकात के दौरान बताया गया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR), ट्रैफिक सर्वे और ड्राफ्ट एलाइनमेंट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। सांसद ने इन प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कर परियोजना को स्वीकृति देने का आग्रह किया। बताया गया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का आश्वासन दिया है। रिंग रोड परियोजना के धरातल पर उतरने से बिलासपुर को बढ़ते ट्रैफिक दबाव से राहत मिलने के साथ शहर के भविष्य के विस्तार और विकास के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....