BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने घरेलू विवाद के बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना जूनापारा चौकी क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मिथुन मैहर को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका सीमा मेहर अपने पति के साथ शनिवार रात ग्राम मूर्तिपारा में गौरा-गौरी कार्यक्रम देखकर लौटी थीं। देर रात करीब 2 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मिथुन ने झगड़े के दौरान सीमा को धक्का दिया, जिससे वह गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई, ऐसा आरोपी ने पुलिस को बताया। हालांकि, पुलिस जांच में मृतका के गले पर रस्सी के निशान और शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और स्निफर डॉग की मदद से जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर लिया है और हत्या के हर पहलू की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....