BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; प्रेमिका से मुलाकात के कुछ देर बाद बाड़ी में मिली किसान की लाश, हत्या की आशंका..क्या प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह? पुलिस कर रही जांच!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौड़िया में बुधवार देर शाम एक 28 वर्षीय किसान का शव घर के पीछे स्थित बाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव की ही एक युवती पर संदेह व्यक्त किया है। सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम कौड़िया के पटेलपारा निवासी चंद्रप्रकाश पटेल (28), स्व.नानदाऊ पटेल के पुत्र थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार देर शाम उनका शव घर के पीछे स्थित बाड़ी में पड़ा मिला। परिजनों की नजर पड़ने पर उन्होंने मृतक के गले पर चोट के निशान देखे और तत्काल सीपत थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जबकि फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

प्रेम प्रसंग के एंगल से भी हो रही जांच…….

सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि शादीशुदा होने के बावजूद चंद्रप्रकाश का गांव की ही एक युवती से कथित प्रेम संबंध था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन युवती उससे मिलने उसके घर आई थी। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में चंद्रप्रकाश का शव बाड़ी में मिला। परिजनों ने युवती पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस इस पहलू को गंभीरता से लेते हुए युवती से पूछताछ कर रही है और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाल रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज…….

थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....