Raftaar News Cg

प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनमानस तक पहुँचाने मस्तूरी विधायक आज से अपने विधानसभा क्षेत्र में करेंगे पदयात्रा…. पदयात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति

मस्तूरी:- (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी कांग्रेस सरकार की विफलताओं और कांग्रेस द्वारा क्षेत्र की जनता को प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रखने के विरोध स्वरूप जनता को जागरूक करने अपने विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा करेंगे। यात्रा की शुरुआत सोमवार सुबह 9 बजे मल्हार मंडल के ओखर से होगी, जो प्रतिदिन 15 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। विधायक 4 दिन में लगभग 50 किमी की यात्रा करेंगे। मस्तूरी विधायक डॉ.बांधी राज्य सरकार की विफलताओं और ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रयासों को लेकर यात्रा करेंगे। मस्तूरी विधायक ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के नाम पर केवल जनता को ठगा गया है, सरकार की कोई भी योजना धरातल पर नहीं आ पाई है। आम जनता भ्रष्टाचार और अपराध से दुखी है, राजस्व मामलों में अधिकारी मनमाने तरीके से जनता से वसूली कर रहे हैं, पंचायतों के काम अधूरे पड़े हैं, सड़कों की स्थिति बद से बदतर है, प्रधानमंत्री आवास से ग्रामीणों को वंचित कर दिया गया है, इन्हीं सब बातों को लेकर मस्तूरी में यह यात्रा की जा रही है।उन्होंने बताया कि इस यात्रा के जरिए प्रतिदिन दो नुक्कड़ सभाएं भी होंगी। यात्रा कल सोमवार को ग्राम ओखर से होकर गिद्धपुरी, खपरी, ठाकुर देवा, कुटेला विद्याडीह, मटिया, और सारसेनी में संपन्न होगी। इसी तरह 24 तारीख को यात्रा टिकारी से होकर चौहा, नवागांव जैतपुर, बूढ़ीखार, मल्हार वही 25 तारीख को सोनसरी, सोन, बसंतपुर ,मुकुंदपुर, उदीईबंद, अमलडीहा, कुर्दीकला, कुकुर्दीखुर्द, परसोढी, गोपालपुर में संपन्न होगी। उक्त जानकारी उनके निज सचिव जयशंकर पांडे ने दी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....