BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News CgSipat

सीपत; टीम मानवता की पहल लाई रंग, जन्मजात दृष्टिबाधित परिवार तक अब घर पहुंचेगा राशन..जनदर्शन में उठाई गई मांग पर कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता, प्रशासन ने शुरू की होम डिलीवरी की व्यवस्था!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) टीम मानवता की पहल और जिला प्रशासन की संवेदनशीलता से जन्मजात दृष्टिबाधित परिवार को बड़ी राहत मिली है। जनदर्शन में रखी गई मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए अब सुनील सूर्यवंशी के परिवार तक प्रशासन की ओर से हर महीने घर पर ही राशन पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुनील सूर्यवंशी के परिवार के पांच सदस्य जन्मजात दृष्टिबाधित हैं। अब तक उन्हें हर माह राशन लेने के लिए दूर स्थित उचित मूल्य की दुकान तक जाना पड़ता था। दृष्टिबाधित होने के कारण यह प्रक्रिया उनके लिए बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण थी। इस समस्या को टीम मानवता ने जनदर्शन के माध्यम से कलेक्टर के समक्ष उठाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल पहल की और परिवार को घर तक राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। प्रशासन की इस मानवीय पहल से अब परिवार को हर महीने राशन लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सामाजिक संगठनों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे दिव्यांगजनों के हित में संवेदनशील और प्रेरणादायी कदम बताया है। टीम मानवता ने इस पहल के लिए कलेक्टर एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी जरूरतमंद और दिव्यांग नागरिकों के हित में ऐसी जनकल्याणकारी पहलें निरंतर जारी रहेंगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....