ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पोस्ट ऑफिस RD के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी, एजेंट फरार, सैकड़ों निवेशक परेशान…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना में निवेश कराने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दीपक देवांगन नामक युवक ने खुद को पोस्ट ऑफिस का अधिकृत एजेंट बताकर वर्षों तक लोगों से नियमित जमा के नाम पर नकद राशि वसूली और अब फरार हो गया है। पीड़ित राजकुमार देवांगन सहित कई निवेशकों ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वे India Post की RD योजना में पैसा जमा कर रहे थे। आरोपी एजेंट हर माह नकद रकम लेकर डायरी में एंट्री करता था, जिससे लोगों को भरोसा बना रहा कि राशि पोस्ट ऑफिस में सुरक्षित जमा हो रही है। लंबे समय बाद जब निवेशकों ने अपने खातों की स्थिति जांची, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ, पोस्ट ऑफिस में एक भी रुपया जमा नहीं था। कुछ खातों की शुरुआती जानकारी दिखाकर भरोसा दिलाया गया था, लेकिन असल में कोई जमा नहीं हुई। पीड़ितों के अनुसार, आरोपी का मोबाइल बंद है और वह फरार बताया जा रहा है। चांपा नगर और आसपास के इलाकों, महिलाओं, व्यापारियों, लेबर और मजदूर वर्ग से 2–3 वर्षों तक रकम वसूली जाती रही। पीड़ितों ने ठगी की विस्तृत सूची भी आवेदन के साथ सौंपी है। पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत अपराध दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....