ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 50 लाख से ज्यादा कैश के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले बड़े गिरोह पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 लाख 35 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई गंज थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के सिंधु भवन पार्किंग के पास एक कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें चारों आरोपी ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के जरिए सट्टा खिलाते मिले। आरोपी ग्राहकों को सट्टा खेलने के लिए आईडी उपलब्ध कराते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। फिलहाल पुलिस ने इन खातों को होल्ड करवा दिया है। साथ ही जिन लोगों को सट्टा खिलाया जा रहा था, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर सारा मामला सामने आ गया। पुलिस ने आरोपियों से नकदी के अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन, कार, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेकबुक और कैलकुलेटर जब्त किए हैं। जब्त सामान और नकदी की कुल कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ गंज थाना में अपराध क्रमांक 06/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2) बीएनएस और 66(सी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इन वेबसाइट्स के जरिए कराया जा रहा था सट्टा….

Allpanelexch.com

Power7777.com

Powerexch.com

Classicexch99.com

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

1.रितेश गोविंदानी (32), निवासी खम्हारडीह, रायपुर

2.मोह. अख्तर (32), निवासी मौदहापारा, रायपुर

3.विक्रम राजकोरी (32), निवासी डी.डी. नगर, रायपुर

4.सागर पिंजानी (30), निवासी पुरानी बस्ती, रायपुर

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...