BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News Cg

विश्व कैंसर दिवस पर अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर की नई पहल, ‘हेल्थ-औ-टेनमेंट’ से जागरूकता का संदेश……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर ने कैंसर को लेकर समाज में फैले भय और भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से एक नई और अनोखी पहल की शुरुआत की है। इस पहल का नाम “हेल्थ-औ-टेनमेंट” रखा गया है, जिसे नगर में चल रहे व्यापार मेले के मंच से प्रारंभ किया गया। अपोलो हॉस्पिटल द्वारा फरवरी माह भर शहर की विभिन्न प्रतिष्ठित सामाजिक और रेजिडेंशियल सोसाइटीज़ में मनोरंजक कार्यक्रमों, संवाद सत्रों और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से कैंसर के प्रति सही जानकारी और जागरूकता फैलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल के जरिए लोगों को यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि कैंसर से डरने के बजाय समय पर पहचान और सही उपचार ही सबसे बड़ा हथियार है। अपोलो समूह हमेशा उपचार से पहले रोकथाम पर जोर देता रहा है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए “हेल्थ-औ-टेनमेंट” के माध्यम से बीमारी की समय पर पहचान, सही इलाज और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के संस्था प्रमुख अभय कुमार गुप्ता ने कहा कि बीमारी से घबराने के बजाय उसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना और समय पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है। इससे न केवल इलाज आसान होता है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर बनी रहती है। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि कैंसर को मात दे चुके मरीजों ने मंच से अपनी प्रेरक कहानियां साझा कीं। इन कैंसर विजेताओं के समूह “स्पंदन”, जो जागरूकता के प्रचार-प्रसार में सक्रिय है, को अपोलो हॉस्पिटल द्वारा लगातार सहयोग दिया जा रहा है। कैंसर विजेताओं ने रैंप वॉक के माध्यम से अपने आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और सामान्य जीवन में वापसी को दर्शाया। व्यापार मेले के मंच से इन कैंसर विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। इनमें से अधिकांश मरीजों ने अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में ही अपना उपचार कराया है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि समय पर पहचान और इलाज से कैंसर को हराया जा सकता है। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर बिना संकोच नजदीकी चिकित्सक से तुरंत सलाह लें, क्योंकि कैंसर के इलाज में समय सबसे अहम भूमिका निभाता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता... बिलासपुर; सुलह की बातचीत के दौरान हुआ विवाद: मोपका में चाकूबाजी से युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार!