BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी; नौकरी का झांसा देकर लिए पैसे, मांगने पर रेप केस में फंसाने की धमकी..मानसिक प्रताड़ना से युवक ने की आत्महत्या, मामा-मामी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय रेलवे कैंटीन में नौकरी लगाने के नाम पर युवक और उसके परिवार से पैसे लेने, नौकरी नहीं लगने पर पैसे मांगने पहुंचे युवक को कथित रूप से झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में मस्तूरी पुलिस ने मामा-मामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108, 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक राहुल साहू (22) निवासी हिर्री की आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के दौरान उसके परिजनों के बयान दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि राहुल के माता-पिता ने उसे शासकीय रेलवे कैंटीन में नौकरी लगाने के नाम पर उसके मामा इंद्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी और मामी अंबिका वैष्णव को रिश्तेदार होने के नाते विश्वास में आकर रुपये दिए थे। आरोप है कि नौकरी नहीं लगने पर राहुल कई बार अपने पैसे वापस मांगने आरोपियों के पास गया था। पुलिस के मुताबिक 9 मार्च 2026 को भी राहुल अपने पिता को जानकारी देकर रुपये मांगने गया था। इस दौरान उसकी मामी अंबिका वैष्णव ने कथित रूप से उसे धमकी दी कि बार-बार पैसे मांगने आने पर पैसे नहीं मिलेंगे और उसे झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसा दिया जाएगा। इसके बाद राहुल ने अपने पिता को पूरी बात बताई। पुलिस जांच में सामने आया कि अप्रैल 2025 से ही राहुल को कथित रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की कथित मानसिक प्रताड़ना और झूठे मामले में फंसाने की धमकी से भयभीत होकर राहुल ने आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच में आरोप सही पाए जाने पर मस्तूरी थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी इंद्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी और उसकी पत्नी अंबिका वैष्णव को उनके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में अपराध स्वीकार किए जाने के बाद दोनों को रविवार को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....