BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी विधानसभा को मिली 2.01 करोड़ की विकास सौगात; विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से 18 निर्माण कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति..गांव-गांव बनेंगे सामुदायिक भवन और सांस्कृतिक मंच!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से 2 करोड़ 1 लाख 64 हजार की लागत के 18 निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। स्वीकृत कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्वीकृति के तहत ग्राम पंचायत नरगोड़ा के आवास पारा, सुकुलकारी के गुड़ी चौक लोहराबोर, सोठी के परसापाली मोहल्ला, कुकदा के देवरहा पारा, जोंधरा के संजय नगर, गतौरा में राठौर भवन स्कूल के पास, बकरकुदा में परसेश्वर मानिकपुरी के घर के पास और उड़ांगी में सांस्कृतिक मंच का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक सांस्कृतिक मंच के लिए 5.33 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह ग्राम पंचायत टिकारी के जय स्तंभ चौक बाजार मोहल्ला, खपरी ओ के सूर्यवंशी मोहल्ला, बिनौरी के सतनाम चौक, केवटाडीह टांगर के स्कूल मोहल्ला, रहटाटोर के सतनामी मोहल्ला, किरारी के सूर्यवंशी पारा, सुकुलकारी में पूर्व माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी के पास, भरारी के सिद्ध बाबा मंदिर के पास, नवागांव ह के बाजार चौक तथा जोंधरा के अटल चौक नया बाजार में सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक सामुदायिक भवन के लिए 15.90 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

विधायक ने कहा..हर गांव तक पहुंचाना है विकास!

विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि मस्तूरी विधानसभा के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं और विकास पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भवन और सांस्कृतिक मंचों की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मस्तूरी विधानसभा के समग्र विकास के लिए भविष्य में भी इसी तरह निरंतर प्रयास जारी रहेंगे, ताकि प्रत्येक ग्राम पंचायत में आवश्यक अधोसंरचना विकसित हो और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....