BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बेलटुकरी गांव में दबिश..6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त; आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, महिला गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘चेतना विरुद्ध नशा’ एवं ‘प्रहार’ अभियान के तहत 1 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेलटुकरी में एक महिला अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी। रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गंगा वर्मा (36 वर्ष), निवासी ग्राम बेलटुकरी, के कब्जे से 15 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन में रखी 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,200 रुपये बताई गई है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना कोटा में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!