ChhattisgarhRaftaar News Cg

मुंगेली में दर्दनाक हादसा: खुले कुएं में गिरकर 4 वर्षीय बच्ची की मौत!

मुंगेली: (प्रांशु क्षत्रिय) जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलीकापा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 4 साल की मासूम बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मासूम बच्ची घर के पास खुले कुएं के आसपास खेल रही थी। इसी दौरान वह पास में लगे पेड़ से बेल तोड़ने की कोशिश कर रही थी। संतुलन बिगड़ने से वह सीधे खुले कुएं में जा गिरी। कुएं में भरे पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोर विशेषज्ञ टीम ने काफी प्रयास के बाद बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकाला। मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एडिशनल एसपी मयंक तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि बच्ची बेल तोड़ते समय संतुलन खो बैठी और खुले कुएं में गिर गई, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में खुले कुओं के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। कुछ महीने पहले खेड़ा गांव में कुएं के अंदर जहरीली गैस के रिसाव से चाचा-भतीजे की मौत हो गई थी। इसके अलावा एक अन्य घटना में भी जहरीली गैस के कारण जान चली गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई कुएं खुले पड़े हैं, जिनके चारों ओर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों ने प्रशासन से खुले कुओं को ढंकने या सुरक्षा घेरा लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...