Raftaar News Cg

रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को ली अपनी चपेट में, युवक की मौके पर मौत….? माता- पिता का एकलौता संतान था गोवर्धन…?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) गतौरी मुख्यमार्ग में फिर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। दुर्घटना कोनी थाना क्षेत्र में हुई। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। शहर से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ ने चक्काजाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की समझाने पर मामला शांत हो गया। रतनपुर पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सेमरताल निवासी गोवर्धन सूर्ववंशी उम्र 26 वर्ष अपने माता-पिता का एकलौता संतान था। मंगलवार की सुबह अपनी नई बाइक में सवार होकर वह किसी काम से शहर आया था। दोपहर करीब 12 बजे वह अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच गतौरी अंडरब्रिज के पास तेज रफ्तार हाइवा (सीजी 12 ए 2681) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।

युवक सीधे हाइवे के चक्के के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र होने लगी। ग्रामीण चक्काजाम करने की बात कहने लगे। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण भड़क गए और सड़क को जाम करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाया कि आरोपी हाइवा चालक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...