ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
अंबिकापुर में कलयुगी पिता की शर्मनाक करतूत; 11 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म, आरोपी पिता गिरफ्तार!

अंबिकापुर(प्रांशु क्षत्रिय) मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित मासूम ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। मां की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पहले भी महिला संबंधी अपराध में जेल जा चुका है। वहीं वकील एसोसिएशन ने भी मामला सही पाए जाने पर आरोपी की पैरवी नहीं करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले में राहुल बंसल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
