ChhattisgarhRaftaar News Cg

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, होली से पहले घर में पसरा मातम

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अकलतरा जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के नवे गांव निवासी अंकुश लीलाराम सुनवाने के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकुश अपने तीन साथियों के साथ काम के सिलसिले में ओडिशा के संभलपुर गया हुआ था। काम खत्म होने के बाद एक साथी कार से और तीन युवक ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, युवक संभलपुर से झारसुगुड़ा होते हुए रायगढ़ पहुंचे, जहां एक साथी उतर गया। इसके बाद अंकुश और उसका एक अन्य साथी दुर्ग से ट्रेन बदलकर आमगांव जाने वाले थे। बताया जा रहा है कि देर रात तक काम करने के कारण अंकुश को नींद आ रही थी और वह ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान अकलतरा के आगे कापन क्षेत्र के पास संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। वह सूरज एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। रविवार को अकलतरा रेलवे स्टेशन पर सूचना मिली कि एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। घायल को तत्काल अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि युवक की हालत गंभीर होने के बावजूद उसे बड़े अस्पताल में रेफर नहीं किया गया। उनका कहना है कि आर्थिक जिम्मेदारी लेने की बात कहने के बाद भी घायल को दूसरे अस्पताल नहीं ले जाया गया। घटना से होली से पहले ही मृतक के घर में मातम छा गया है। अकलतरा जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...