BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चकरभाठा में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब; एमडीएमए सप्लाई के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी..युवाओं को निशाना बना रहा था नशे का नेटवर्क..आखिर कहां से आ रहा था ड्रग्स और कौन हैं इसके मास्टरमाइंड?

बिलासपुर: (भारतेन्दु कौशिक) चकरभाठा क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर कथित रूप से एमडीएमए ड्रग्स की बिक्री में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद अब इलाके में सक्रिय नशे के नेटवर्क को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रहंगी स्थित खोलीभाठा मैदान में खड़ी एक कार के भीतर संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में एमडीएमए जैसे कथित मादक पदार्थ की बिक्री की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह कथित ड्रग्स कहां से लाया गया था, किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस नेटवर्क के तार दूसरे शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से नशे के कारोबार की चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन अब पुलिस कार्रवाई के बाद मामला खुलकर सामने आया है। लोगों ने मांग की है कि पुलिस केवल गिरफ्तारी तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करे ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। इस कार्रवाई ने यह साफ संकेत दे दिया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान तेज हो चुका है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में आगे कौन-कौन से बड़े खुलासे सामने आते हैं।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. चंद्रेश बलेचा पिता श्रीपाल बलेचा उम्र 29 वर्ष पता वार्ड नंबर 12 चकरभाठा बिलासपुर,

02. महेश वर्मा पिता शंभू वर्मा उम्र 21 वर्ष पता वार्ड नंबर 05 चकरभाठा बिलासपुर।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14... सरगुजा में हाथियों ने मचाया उत्पात : एक महीने में 12 से ज्यादा घर तोड़े, 100 हेक्टेयर से अधिक फसलें क...