Raftaar News Cg

बिलासपुर में 90 किलो गांजा के साथ सीपत क्षेत्र की 8 महिलाएं गिरफ्तार, दो इलेक्ट्रिक ऑटो जब्त..मोपका चौकी और ACCU टीम की संयुक्त रेड, 46 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरकंडा अंतर्गत चौकी मोपका पुलिस और ACCU टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 90 किलो गांजा के साथ 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो इलेक्ट्रिक ऑटो सहित कुल 46 लाख 75 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17-18 मई 2026 की दरम्यानी रात करीब 3 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दो इलेक्ट्रिक ऑटो में सवार 8 महिलाएं रेलवे स्टेशन बिलासपुर की ओर से सीपत की तरफ भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रही हैं। सूचना पर मोपका चौकी पुलिस, ACCU टीम, गवाहों और हमराह स्टाफ ने बिलासपुर-सीपत रोड स्थित सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो इलेक्ट्रिक ऑटो क्रमांक CG 10 BS 7574 एवं CG 10 CC 3813 को रोककर तलाशी ली। तलाशी में आठ प्लास्टिक बोरियों और कपड़ों के गट्ठरों में छिपाकर रखा गया 86 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसे खाकी टेप से पैक किया गया था। जब्त गांजा का कुल वजन लगभग 90 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने मामले में अशोक बाई, नंद कुमारी, लक्ष्मी शिकारी, द्रोपती शिकारी, ग्यास बाई, गंगा सिंह, रम्मती शिकारी और इंद्राणी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ग्राम मटियारी थाना सीपत क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 716/26 के तहत धारा 20बी एवं 29 NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों से गांजा तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चेन को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत! बिलासपुर; शिक्षक सिर्फ पढ़ाएं नहीं, संस्कार भी गढ़ें: कलेक्टर संजय अग्रवाल, दो दिन में लक्ष्य पूरा क... बिलासपुर; 3 से 6 हजार में कैसे चलेगा घर..वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कोटवारों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्... सीपत; खेल मैदान के नाम पर 1.30 लाख का भुगतान, काम नहीं होने का आरोप, सरपंच पर गबन के आरोप! बिलासपुर; नकटी विस्थापन के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्यमंत्री का पुतला फूंका..बेघर परिवारों... बिलासपुर; विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा: छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक पर अभद्रता का लगाया आरोप,... बिलासपुर; बकाया किराया नहीं चुकाने पर निगम का एक्शन: नए बस स्टैंड की 20 से अधिक दुकानें सील, एक सप्त...