BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और पारदर्शी सेवा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नए बिजली कनेक्शन के लिए अब उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने नवीन विद्युत कनेक्शन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। उपभोक्ता अब घर बैठे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ‘मोर बिजली’ मोबाइल ऐप या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे। 1 अप्रैल 2026 से लागू नई व्यवस्था के तहत नए बिजली कनेक्शन के सभी आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत किए जा रहे हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद कंपनी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तकनीकी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवा मिल सके। कंपनी के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्थ ने कहा कि बिजली कंपनी उपभोक्ता सेवाओं में लगातार नवाचार और डिजिटल तकनीक का विस्तार कर रही है। ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था से उपभोक्ताओं के समय और श्रम की बचत होगी। साथ ही पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुगम बनेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से नए बिजली कनेक्शन के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

ऑनलाइन आवेदन में परेशानी हो तो हेल्प डेस्क से मिलेगी मदद….

जो आवेदक स्वयं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, उनके लिए वितरण केंद्र, जोन और उपसंभाग कार्यालयों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। यहां पदस्थ अधिकारी और अभियंता आवेदक के मोबाइल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पंजीकृत करने में सहायता करेंगे। इससे कोई भी उपभोक्ता डिजिटल सुविधा से वंचित नहीं रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....