BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में सपनों की कॉलोनी बनी समस्याओं का अड्डा; मूलभूत सुविधाओं को लेकर आसमां सिटी फेस-4 के रहवासियों का प्रदर्शन..सुरक्षा व्यवस्था नदारद, अंधेरे में गुजर रही रातें!

बिलासपुर: (प्रांशु ठाकुर) शहर से लगे आसमां सिटी फेस-4 कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर रहवासियों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और बिल्डर व प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। रहवासियों का आरोप है कि वर्षों पहले मकान बेचते समय सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा, ड्रेनेज और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक अधिकांश सुविधाएं अधूरी हैं। रहवासियों के अनुसार कॉलोनी में अब तक बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं किया गया है और सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। रात के समय अधिकांश हिस्सों में अंधेरा पसरा रहता है, क्योंकि स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नाकाफी है। लोगों का कहना है कि इससे चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं का खतरा बना रहता है।

बिजली संकट से परेशान रहवासी, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित……

कॉलोनीवासियों ने बताया कि आबादी लगातार बढ़ने के बावजूद पर्याप्त ट्रांसफार्मर नहीं लगाए गए हैं। इसके कारण बार-बार बिजली बाधित होती है। लगातार बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खुली नालियां और गंदगी से बढ़ा बीमारी का खतरा….. 

रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह बदहाल है। जगह-जगह खुली नालियां और फैली गंदगी से बदबू फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई बार बच्चे और बुजुर्ग खुली नालियों में गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

झूलते बिजली तार बन रहे हादसों की वजह……

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में कई स्थानों पर बिजली के तार जमीन के बेहद करीब लटके हुए हैं, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

जीवनभर की कमाई लगाई, अब खुद को ठगा महसूस कर रहे रहवासी…..

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने बिल्डर के वादों पर भरोसा कर अपनी जीवनभर की जमा पूंजी लगाकर यहां मकान खरीदे थे, लेकिन अब वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कई बार नगर निगम, जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब सबकी नजर प्रशासन और बिल्डर पर टिकी है कि आखिरकार इन समस्याओं का समाधान कब तक किया जाता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...