BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

तखतपुर के स्कूलों में औचक निरीक्षण से हड़कंप: संयुक्त संचालक का सख्त एक्शन..बिना सूचना गायब मिले शिक्षक-कर्मचारी, अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस, वेतन कटौती के निर्देश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर ए.के. भारद्वाज ने गुरुवार को तखतपुर विकासखंड के विभिन्न शासकीय स्कूलों और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित मिले शिक्षकों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संयुक्त संचालक ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमसेना, शासकीय हाई स्कूल कुरेली, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाखासार और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की नियमितता, मध्यान्ह भोजन और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमसेना में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। वहीं मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। शासकीय हाई स्कूल कुरेली और शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाखासार के निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक और कर्मचारी बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित मिले। संयुक्त संचालक ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और नियमानुसार अनुपस्थित अवधि का वेतन काटने के निर्देश दिए। विद्यालयों की शैक्षणिक और प्रशासनिक मॉनिटरिंग में कमी पाए जाने पर संस्था प्रमुखों को भी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए।

बीईओ कार्यालय में भी मिलीं कमियां…...

संयुक्त संचालक ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर का निरीक्षण कर सेवा पुस्तिकाओं के संधारण, लंबित पेंशन प्रकरणों, मध्यान्ह भोजन योजना, बायोमेट्रिक उपस्थिति और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। अभिलेखों के संधारण और कार्यों में कमियां पाए जाने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी……

संयुक्त संचालक ए.के. भारद्वाज ने सभी संस्था प्रमुखों को नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने, पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिन विद्यालयों में पाठ्यपुस्तक और गणवेश वितरण शेष है, उसे शीघ्र पूरा करने को कहा गया। वहीं शासकीय हाई स्कूल कुरेली में साइकिल वितरण तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यालयों में अनुशासन, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार!