ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; राजपूत क्षत्रिय महासभा की पहली बैठक सम्पन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, पढ़िए पूरी खबर……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम जांजी स्थित महाराणा प्रताप भवन में राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह पंजीयन क्रमांक 1282 बिलासपुर समिति की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवचयनित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर पुष्पगुच्छ, साल व श्रीफल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर केन्द्रीय कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय, साहित्य परिषद सचिव होमेश्वर प्रताप सिंह, पूर्व केंद्रीय महासचिव मोहन सिंह, निर्वाचन अधिकारी रंजीत सिंह, हुप सिंह, वरिष्ठ ठाकुर आरबी सिंह, द्वारिका सिंह, कृष्णा सिंह, शेर सिंह, भुवन सिंह, जय सिंह, गोरे सिंह, राजकुमार सिंह, रमेश सिंह समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष शिव सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह क्षत्रिय, सचिव विवेक सिंह, उपसचिव प्रफुल्ल सिंह, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य कल्याण सिंह, केंद्रीय निर्णायक सदस्य नितिन सिंह क्षत्रिय, कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सिंह, रविशंकर सिंह, प्रदीप सिंह, पुष्पराज सिंह, विनोद सिंह, विक्रम सिंह, महिला अध्यक्ष वीणा सिंह, महिला सचिव ज्योति सिंह, युवा अध्यक्ष महेन्द्र सिंह एवं युवा सचिव मनीष सिंह ने विधिवत शपथ ली।

सभी नवचयनित पदाधिकारियों ने समाज हित में समर्पित होकर कार्य करने, संगठन को मजबूती देने तथा बिलासपुर उपसमिति को प्रदेश स्तर पर नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान हरिहर प्रताप सिंह, महेश सिंह, अजय सिंह क्षत्रिय, संतोष सिंह, निरंजन सिंह, रवि सिंह, जगत सिंह, जितेन्द्र सिंह, संदीप सिंह, प्रांशु क्षत्रिय, नीतू सिंह, जया सिंह, वीणा सिंह, ममता सिंह, आरती सिंह, सुमन सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!