BilaspurChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई का प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी; सरकार से की इस्तीफे की मांग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध की आंच अब बिलासपुर तक पहुंच गई है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए सरकार से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र और युवाओं की आवाज का अपमान है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना सरकार की दमनकारी नीति को दर्शाता है। युवा कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है और उनकी आवाज को लगातार उठाती रहेगी। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर हुई कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है। सरकार को छात्रों पर कार्रवाई करने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अर्पित केशवानी ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में एनएसयूआई उनके साथ खड़ी है। केंद्र सरकार को छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के लिए जवाब देना चाहिए। इसी तरह एनएसयूआई बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष विक्की यादव ने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए पुलिसिया कार्रवाई करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस और एनएसयूआई का आंदोलन जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....