BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरकंडा पुलिस का बड़ा अभियान, 9 फरार आरोपी वारंट समेत दबोचे गए….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार शाम संध्या पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर 9 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आने वाले त्यौहारों के मद्देनज़र पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया ताकि अपराधियों पर नियंत्रण रखा जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के निर्देश पर बीट प्रभारी व आरक्षकों ने लगातार निगरानी रखी और गुप्त सूचना के आधार पर रेड की। इस कार्रवाई में पुलिस ने 3 स्थायी वारंट और 6 गिरफ्तारी वारंट तामिल किए। पकड़े गए आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे और न्यायालय से फरार घोषित किए गए थे।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी….

दीपक वैष्णव, सुशील यादव उर्फ बोचकू, देवानंद जायसवाल उर्फ छोटू, शंकर गौरहा, शनि कश्यप, उत्कल पटेल, शिव ध्रुव, नवीन श्रीवास, ललित कुमार।

यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में चलाया गया। कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी नीलश पांडेय ने किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पहली ही मूसलाधार बारिश में डूबा बिलासपुर; निगम के दावों की खुली पोल..नाले-नालियों की सफाई फेल, सड़के... भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित! भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव... रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाल... लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के न... बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी.... बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा!