BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हिर्री थाना क्षेत्र के मेडपार बाजार में मंगलवार सुबह खेत में धान की रोपाई करने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई महिला-पुरुष मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, करीब 15 से 20 मजदूर ट्रैक्टर में सवार होकर धान की रोपाई के लिए खेत जा रहे थे। इसी दौरान मेडपार बाजार के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार मजदूर उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हिर्री थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा और एएसआई दिवाकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मेडपार बाजार निवासी मथुरा निषाद और बमलेश्वरी निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर चालक चंद्रशेखर पटेल पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का आरोप सामने आया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप! बिलासपुर; सर्पदंश मुआवजा घोटाले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार..CIMS से गिरोह तक पहुंचती थी हर शव की खबर... बिलासपुर; पीएम आवास योजना में बड़ा एक्शन; बिलासपुर में 5,873 अपात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटें... बिलासपुर; बाल सुधार गृह चौकीदार हत्याकांड बिलासपुर; दूसरे आरोपी की पटना से गिरफ्तारी..8वें दिन भी प्... बिलासपुर; बिरकोना में जुआ फड़ पर पुलिस छापा; 9 जुआरी गिरफ्तार..20,700 नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त!