ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

CSR फंड दिलाने के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी; अंतरराज्यीय गैंग के 5 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ साइबर पुलिस ने CSR फंड दिलाने के नाम पर की जा रही बड़ी साइबर ठगी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक महिला NGO कार्यकर्ता के बैंक खाते का इस्तेमाल कर करीब 2.17 करोड़ रुपए के संदिग्ध ट्रांजेक्शन किए थे। जानकारी के अनुसार इंदिरानगर रायगढ़ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता आयशा परवीन ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला को आरोपियों ने CSR फंड और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके NGO के नाम पर बैंक खाता खुलवाया और बाद में उसे गुवाहाटी बुलाकर मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल कर खाते की पूरी एक्सेस ले ली। इसके बाद उसी खाते के माध्यम से देशभर में साइबर ठगी की रकम का ट्रांजेक्शन किया गया। बाद में बैंक से संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिलने पर मामला सामने आया। जांच में पता चला कि आरोपियों का नेटवर्क टेलीग्राम ग्रुप के जरिए सक्रिय साइबर फ्रॉड गैंग से जुड़ा हुआ था और ये लोग अलग-अलग राज्यों में ठगी के लिए कॉरपोरेट बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे। इसके बदले उन्हें 5 से 15 प्रतिशत तक कमीशन मिलता था। पुलिस ने इस मामले में मितेश सोनी (दुर्ग), विजय चंद्रा (सक्ती), अजय साहू, अभय यादव और सचिन चौहान (रायगढ़) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल और 1 लैपटॉप जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में महिला के खाते से जुड़े देशभर में 44 साइबर फ्रॉड शिकायतें सामने आई हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में साइबर थाना खुलने के बाद जांच में तेजी आई है और साइबर ठगी के नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक, ऐप और लालच वाले ऑफर से सावधान रहने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...