ChhattisgarhRaftaar News Cg

बैटरी बचाने की जिद में पूरी रात उफनते नाले में फंसा रहा युवक: ग्रामीणों की समझाइश ठुकराई, 3-4 फीट ऊपर बह रहे पानी में उतारी कार…सुबह एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) लगातार हो रही बारिश के चलते शिवरीनारायण तहसील के ग्राम तुस्मा स्थित पुराना कांजी नाला उफान पर है। प्रशासन और पुलिस की लगातार चेतावनी के बावजूद एक युवक ने जान जोखिम में डालते हुए उफनते नाले को कार से पार करने का प्रयास किया। तेज बहाव में कार बीच धारा में फंस गई और युवक पूरी रात उसी में बैठा रहा। शनिवार सुबह एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार खैरताल निवासी किशन कुमार खांडेकर अपनी तूफान कार से शिवरीनारायण से घर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम तुस्मा के पुराने कांजी नाले पर पानी सड़क से करीब तीन से चार फीट ऊपर बह रहा था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें कई बार समझाया कि पानी का बहाव तेज है और वाहन लेकर नाले में प्रवेश करना खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीणों ने पानी कम होने तक इंतजार करने की सलाह भी दी, लेकिन युवक ने चेतावनी को नजरअंदाज कर कार नाले में उतार दी। तेज बहाव के कारण कार बीच धारा में फंस गई। वाहन न आगे बढ़ सका और न ही पीछे लौट पाया। शनिवार सुबह घटना की सूचना प्रशासन को मिली, जिसके बाद पुलिस, स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सावधानी पूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सकुशल कार से बाहर निकाल लिया गया। युवक के सुरक्षित बाहर आने पर ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। घटना के बाद प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार नहीं करने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा के समय सबसे महत्वपूर्ण मानव जीवन है, इसलिए चेतावनी संकेतों और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।

बैटरी चोरी के डर से पूरी रात कार में बैठा रहा…….

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पूरी रात कार के अंदर ही बैठा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार उसे वाहन छोड़कर सुरक्षित बाहर निकलने के लिए कहा, लेकिन वह कार की बैटरी चोरी होने की आशंका के चलते बाहर आने को तैयार नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने युवक को समझाया कि बैटरी दोबारा खरीदी जा सकती है, लेकिन जान वापस नहीं मिलती। यदि रात में जलस्तर और बढ़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....