ChhattisgarhRaftaar News Cg

नगर पंचायत अध्यक्ष के चेंबर में गोरक्षकों से मारपीट: एल्डरमेन समेत 3 पर एफआईआर…थाने का घेराव कर बजरंग दल का प्रदर्शन, अध्यक्ष पर गौ तस्करों को संरक्षण देने का आरोप!

जांजगीर चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) शिवरीनारायण नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष के चेंबर में गोरक्षकों के साथ कथित गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने एल्डरमेन आयुष केडिया, आनंद केडिया और बुद्धेश्वर केशरवानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद बजरंग दल, गोरक्षक संघ और बड़ी संख्या में गोसेवकों ने शिवरीनारायण थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को कुछ गोरक्षकों ने बिलासपुर रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास मवेशी लेकर जा रहे कुछ लोगों से पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया। आरोप है कि अगले दिन 15 जुलाई को एल्डरमेन आयुष केडिया ने गोरक्षक सूरज यादव को फोन कर नगर पंचायत कार्यालय में बैठक के बहाने बुलाया। उनके साथ गोपाल कश्यप और सूरज केशरवानी भी अध्यक्ष कक्ष पहुंचे। गोरक्षकों का आरोप है कि अध्यक्ष कक्ष में पहले से नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, एल्डरमेन आयुष केडिया, बुद्धेश्वर केशरवानी और मवेशी ठेकेदार आनंद केडिया मौजूद थे। यहां 14 जुलाई की घटना को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते गाली-गलौज व मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि आनंद केडिया ने सूरज केशरवानी के साथ मारपीट की, जबकि अध्यक्ष राहुल थवाईत पूरे घटनाक्रम के दौरान चुपचाप बैठे रहे। घटना की जानकारी मिलते ही जांजगीर, कोरबा और आसपास के क्षेत्रों से बजरंग दल एवं गोरक्षक संघ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शिवरीनारायण थाना पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, गौ तस्करी के मामलों में सख्ती तथा नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, एल्डरमेन आयुष केडिया और बुद्धेश्वर केशरवानी को पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष पर गौ तस्करों को संरक्षण देने के भी गंभीर आरोप लगाए गए। पुलिस ने मामले में आनंद केडिया, बुद्धेश्वर केशरवानी और आयुष केडिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 115(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर अध्यक्ष राहुल थवाईत के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होने को लेकर भी क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना अध्यक्ष के चेंबर में हुई, इसके बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

एल्डरमेन पर गुंडागर्दी के आरोप…..

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हाल ही में एल्डरमेन नियुक्त होने के बाद आयुष केडिया का व्यवहार विवादित हो गया है और वे अपने पद का दुरुपयोग कर लोगों को धमकाने का काम कर रहे हैं। गोरक्षकों के साथ हुआ विवाद भी इसी का परिणाम बताया जा रहा है।

गौ तस्करों को संरक्षण देने का आरोप…….

बजरंग दल और गोरक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि यदि नगर पंचायत अध्यक्ष गौ तस्करी से जुड़े लोगों को संरक्षण नहीं देते, तो अध्यक्ष कक्ष में इस तरह की घटना नहीं होती। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर पार कर पलटा, सड़क सफाईकर्मी महिला की मौत...मेंटेनेंस कार्य में लापरव... बिलासपुर; विधानसभा से लौटते ही मैदान में उतरे विधायक सुशांत शुक्ला: जलभराव वाले क्षेत्रों का किया दौ... बिलासपुर; अपोलो अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सख्त हुई कांग्रेस: कलेक्टर की मौजूदगी में हुई अहम बैठक अपोल... नगर पंचायत अध्यक्ष के चेंबर में गोरक्षकों से मारपीट: एल्डरमेन समेत 3 पर एफआईआर...थाने का घेराव कर बज... बिलासपुर; बारिश बनी आफत: बैमा गांव में बाढ़ का कहर...कई घर ढहे, 100 क्विंटल अनाज बर्बाद, बैमा गांव ज... बिलासपुर; झाड़ियों में मिली बुजुर्ग महिला की लाश: मौत की वजह बनी रहस्य, बारिश के बीच नाले किनारे मिल... बैटरी बचाने की जिद में पूरी रात उफनते नाले में फंसा रहा युवक: ग्रामीणों की समझाइश ठुकराई, 3-4 फीट ऊप... बिलासपुर; कोर्ट परिसर में हंगामा पड़ा महंगा: न्यायालय में हंगामा करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुल... बिलासपुर; बारिश ने उजागर की बदहाल सड़कें: दो इलाकों में बने बड़े गड्ढे, पहली बारिश में धंसी सड़कें..... Sorry... Sorry... Sorry" लिखकर ASI के बेटे ने बिलासपुर में खाया जहर..बॉयज हॉस्टल में मिला छात्र का श...