BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोर्ट परिसर में हंगामा पड़ा महंगा: न्यायालय में हंगामा करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल…कोर्ट परिसर में धक्का-मुक्की और धमकी का मामला, न्यायालयीन कार्य में बाधा डालने वालों पर पुलिस सख्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायालय परिसर में हंगामा, धक्का-मुक्की और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में बिलासपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी अमृतदास डहरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 15 नवंबर 2025 को थाना तखतपुर के एक एट्रोसिटी एक्ट प्रकरण के आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए विशेष न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया था। इसी दौरान अमृतदास डहरिया अपने साथियों के साथ न्यायालय परिसर पहुंचा और आरोपी के पक्ष में हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। आरोप है कि उन्होंने शासकीय एवं न्यायालयीन कार्य में बाधा पहुंचाई, पुलिसकर्मियों से अभद्रता और गाली-गलौज की तथा आरोपी को छोड़ने की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की लिखित शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान मुख्य आरोपी अमृतदास डहरिया (28 वर्ष) निवासी ग्राम बेलसरी, थाना तखतपुर को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....