BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

Sorry… Sorry… Sorry” लिखकर ASI के बेटे ने बिलासपुर में खाया जहर..बॉयज हॉस्टल में मिला छात्र का शव!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित एकता कॉलोनी के बॉयज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे 23 वर्षीय छात्र का दो दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिषेक यादव पिता गुरु प्रसाद यादव, निवासी अंबिकापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके पिता पुलिस विभाग में एएसआई हैं। प्रारंभिक जांच में छात्र द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक डीएलएस कॉलेज के पास स्थित एकता कॉलोनी के बॉयज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। पिछले दो दिनों से वह अपने परिजनों का फोन रिसीव नहीं कर रहा था। चिंतित परिजनों ने हॉस्टल के मकान मालिक से संपर्क किया। इसी बीच शुक्रवार शाम करीब 5 बजे कमरे से तेज दुर्गंध आने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप आर्या अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलने पर अभिषेक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें परिजनों का नाम लिखने के साथ Sorry… Sorry… Sorry लिखा हुआ है। पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि छात्र ने करीब दो दिन पहले जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....