BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; झाड़ियों में मिली बुजुर्ग महिला की लाश: मौत की वजह बनी रहस्य, बारिश के बीच नाले किनारे मिला महिला का शव…जांच में जुटी पुलिस!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को झाड़ियों के बीच एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लगातार बारिश के बीच स्थानीय लोगों ने नाले के पास शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान परमिला बाई, निवासी अटल आवास के रूप में हुई है। बारिश के कारण शव नाले के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....