BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर पार कर पलटा, सड़क सफाईकर्मी महिला की मौत…मेंटेनेंस कार्य में लापरवाही बनी मौत की वजह? ट्रेलर हादसे के बाद ठेकेदार पर उठे सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे बाईपास पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में सड़क सफाई कार्य में लगी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार बिलासपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ट्रेलर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पलट गया। इसी दौरान सड़क की सफाई कर रही महिमा कोशले ट्रेलर की चपेट में आ गईं। ट्रेलर के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। क्रेन की सहायता से पलटे ट्रेलर को हटाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल…..

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे के मेंटेनेंस कार्य करा रहे ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का आरोप है कि सड़क पर सफाई कार्य के दौरान न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे और न ही बैरिकेडिंग अथवा अन्य सुरक्षा संकेतक लगाए गए थे। यदि आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो वाहन चालकों को पहले से सतर्क किया जा सकता था और संभवतः यह हादसा टाला जा सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिससे वे तेज रफ्तार वाहनों की सीधी जद में काम करने को मजबूर थे। घटना के बाद ठेकेदार की कथित लापरवाही को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....