BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में KYC अपडेट के नाम पर 26 लाख की ठगी: अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: ( प्रांशु क्षत्रिय ) KYC अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने बिलासपुर के एक व्यक्ति से 26 लाख 74 हजार रुपए की ठगी कर डाली। खुद को बैंक अधिकारी बताकर जालसाजों ने पीड़ित से ओटीपी और बैंकिंग जानकारी हासिल की और फर्जी खातों व सिम कार्ड का उपयोग कर बड़ी रकम हड़प ली। इस मामले में बिलासपुर पुलिस की रेंज साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सकरी निवासी जॉनसन एक्का को कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और केवाईसी अपडेट करने की बात कहकर बातचीत में उलझाया। ठग ने जॉनसन से ओटीपी और बैंकिंग डिटेल्स ले लीं। कुछ दिनों बाद उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से फर्जी तरीके से लोन निकालकर कुल 26,74,701 रुपए की ठगी की जा चुकी है। फिर उसने शिकायत दर्ज कराई ठगी की शिकायत पर सकरी थाना में धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच साइबर थाना रेंज को सौंपी गई। टीम ने बैंक स्टेटमेंट और साइबर क्राइम पोर्टल से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी खाताधारकों और मोबाइल नंबरों की पहचान की, ठगी के लिए जिन खातों का उपयोग हुआ, उनकी जांच से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ओडिशा के निवासी हैं। पुलिस टीम वहां पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ओडिशा से तीन आरोपी गिरफ्तार…..

01. गुलेख कुम्हार (40 वर्ष) निवासी दीपापल्ली,

02. पंकज कुमार खैतान (44 वर्ष) निवासी विवेकानंदपल्ली राउरकेला,

03. एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय...