BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बारिश बनी आफत: बैमा गांव में बाढ़ का कहर…कई घर ढहे, 100 क्विंटल अनाज बर्बाद, बैमा गांव जलमग्न, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप..मूसलाधार बारिश से बैमा में तबाही, घर गिरे, गोदाम में घुसा पानी, भारी नुकसान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बिलासपुर से लगे बैमा गांव में भारी तबाही मचा दी। बाढ़ जैसे हालात के कारण कई कच्चे मकान ढह गए, घरों में पानी घुसने से लोगों का घरेलू सामान और राशन खराब हो गया। वहीं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लिए रखे गए करीब 100 क्विंटल चावल भी पानी में भीगकर खराब हो गए। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद गांव में तेजी से पानी भर गया। देखते ही देखते कई घर जलमग्न हो गए और कुछ मकान धराशायी हो गए। प्रभावित परिवारों को अब खुले आसमान के नीचे रहने की नौबत आ गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एसएस पब्लिक स्कूल के सामने नाले पर अवैध कब्जा कर पुल का निर्माण किए जाने से पानी की निकासी बाधित हो गई। इसके चलते बरसाती पानी गांव की ओर लौट आया और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। उनका कहना है कि यदि नाले का प्राकृतिक बहाव नहीं रोका गया होता तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। बाढ़ का असर गांव के चावल गोदाम पर भी पड़ा, जहां पानी भरने से पीडीएस का लगभग 100 क्विंटल चावल खराब हो गया। इससे सरकारी खाद्यान्न की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और मुआवजा देने, अवैध निर्माण की निष्पक्ष जांच कराने तथा जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि हर वर्ष बारिश में यही समस्या सामने आती है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....